सतरापुर मोड़ के निकट लगी कार में आग।
- फोटो : samvad
छर्रा-नानऊ मार्ग पर सतरापुर मोड़ के पास शुक्रवार की रात चलती कार में आग लग गई। कार सवार मुन्नालाल और संजीव कुमार निवासीगण उझानी जनपद बदायूं तत्काल कार रोककर दूर भागे। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक के साथ ही अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
मुन्नालाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह उझानी से अपने मित्र संजीव कुमार के साथ थाना बरला के गांव नगला सावंती निवासी रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से लौटते समय देर रात करीब साढ़े दस बजे सतरापुर मोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई थी।