फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मां को दीवार पर पटका, फिर ईंट से कुचलकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में बुधवार की रात शराब पीने से बुजुर्ग मां ने मना किया तो गुस्साए बड़े बेटे ने मां के बाल पकड़कर पहले दीवार में सिर दे मारा। इसके बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। मृतका के छोटे बेटे की ओर से हत्या की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मखदूमपुर निवासी 70 वर्षीय गौरा देवी पत्नी स्व. श्रीपाल अपने छोटे बेटे राहुल के साथ गांव में रहती थीं। राहुल अलीगढ़ में मजदूरी करता है। बड़ा बेटा राजेश दिल्ली में मजदूरी करता था। राजेश की पत्नी एक सप्ताह पहले अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके मेरठ चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद राजेश दिल्ली से अपने गांव आ गया।
बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह शराब पीने लगा। इस पर मां गौरा देवी ने शराब पीने से मना किया तो राजेश ने मां के बाल पकड़कर दीवार में सिर दे मारा। इससे उनके दांत टूट गए। चेहरे पर भी काफी चोटें आईं। इसके बाद ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के समय राहुल घर पर नहीं था। रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने हस्तपुर चौकी में हत्या की सूचना दी तो चौकी प्रभारी रामकुमार और कोतवाल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि राजेश ने ईंट से कुचल कर अपनी मां की हत्या की है। मृतका के छोटे बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को भी बृहस्पतिवार की देर शाम हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें