फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बेटे को चढ़ाकर भीड़ में खुद नहीं चढ़ पाई मां, रवाना हो गई ट्रेन, रेलवे पुलिस ने ऐसे मिलवाया दोनों को

Mon, 08 Dec 2025 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण सामान व बच्चे को चढ़ाने के बाद मां ट्रेन में चढ़ नहीं पाई। ट्रेन चलने के बाद मां-बेटे एक दूसरे से बिछड़ गए। बिछड़े बच्चे की मां तथा मामा, मामी ने फिरोजाबाद जीआरपी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद से अलीगढ़ जा रहे मां-बेटे ट्रेन में चढ़ने के दौरान बिछड़ गए। मां ने भीड़ के बीच ट्रेन में सामान चढ़ाते हुए बेटे को भी चढ़ा दिया। इस बीच ट्रेन चल पड़ी और खुद नहीं चढ़ सकी। राजकीय रेलवे पुलिस ने सात वर्षीय बच्चे को सकुशल ट्रेन से उतारकर उसकी मां को सुपुर्द किया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना ऊपरकोट अंतर्गत मोहल्ला मोहम्मद चौक बुंदुखां निवासी गड्डू उर्फ अबूशामा का सात वर्षीय पुत्र सूफियान अपनी मां तरन्नुम, मामा उवैश व मामी खालिदा के साथ गोमती एक्सप्रेस से अलीगढ़ अपने घर जा रहा था। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण सामान व बच्चे को चढ़ाने के बाद मां ट्रेन में चढ़ नहीं पाई। ट्रेन चलने के बाद मां-बेटे एक दूसरे से बिछड़ गए। 

बिछड़े बच्चे की मां तथा मामा, मामी ने फिरोजाबाद जीआरपी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी ने टूंडला कंट्रोल को बच्चे की जानकारी दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची टूंडला जीआरपी ने बच्चे को सामान सहित टूंडला स्टेशन सकुशल उतार लिया। इसके साथ ही उसकी मां और मामा, मामी के टूंडला पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर उसकी मां ने जीआरपी को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी मोनू आर्य का कहना है कि बच्चे व सामान को ट्रेन से उतारकर मां के हवाले किया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन चल पड़ने पर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास न करें यह जानलेवा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें