देहली गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने दो परिचितों समेत एक अज्ञात पर बेटी के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मां को रुमाल सुंघाकर बेहोश कर बंधक बनाए रखा। न्यायालय के आदेश पर हरदुआगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
देहली गेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पर में आरोप लगाया है कि पिछले माह ईद पर वह बेटी के साथ हरदुआगंज क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रही थी। देहलीगेट पर कार सवार परिचितों ने हरदुआगंज जाने की बोलकर उन्हें बिठा लिया। कार में बैठी एक अन्य महिला को हरदुआगंज छोड़कर आरोपी उन्हें ओजोन सिटी के रास्ते गुरसिकरन जंगल में ले गए।
महिला का आरोप है कि एक मंदिर के निकट आरोपियों ने उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया, जबकि बेटी के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर उनके गहने व रुपये भी गायब थे। न्यायालय के आदेश पर हरदुआगंज थाने में आरोपी अरुण पुत्र गोपाल खोदारती हाथरस जंक्शन तथा पुष्पेंद्र जसवंत हेमंत नगर रावण टीला के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि जांच के दौरान पीड़ित अपने पते पर नहीं मिली और न ही उसका कोई अता पता मिला, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।