नानऊ-छर्रा मार्ग पर नौसा मोड़ के समीप शनिवार को मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए।
शाहगढ़ निवासी मनीष कुमार अपनी मां राधा देवी व चचेरे भाई अजीत कुमार के साथ गांव गाजीपुर जा रहे थे। नौसा मोड़ के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। उसके चपेट में आने से बाइक खंदी में जा गिरी। जिससे मां-बेटे घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।