माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
कस्बे में श्रीकृष्णा मंदिर परिसर में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्वागत समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिला मंडल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा माहेश्वरी, सचिव अंजू माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष कुमकुम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष प्रिया माहेश्वरी, सह सचिव श्वेता माहेश्वरी, सह कोषाध्यक्ष पूर्ति माहेश्वरी व अन्य का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मंडल के पदाधिकारियों ने गुलाल लगाकर होली खेली। इस मौके पर निरूपमा माहेश्वरी, अंजली माहेश्वरी, बबिता माहेश्वरी, नूपुर माहेश्वरी, पूर्ति माहेश्वरी, नीतू माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।