फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजौली में जमातियों को बांग्लादेशी समझकर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा की एक मस्जिद में आए जमातियों को रविवार सुबह बांग्लादेशी समझकर ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिस जमातियों को थाने लेकर आई, जहां सुरक्षा जांच और प्रपत्रों की जांच के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बा के लोगों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:00 बजे कोहरे के बीच अलीगढ़ के भुजपुरा से आए जमाती कस्बे की मस्जिद में प्रवेश कर रहे , तो लोग उन्हें देखकर आशंकित हो गए और उनके बांग्लादेशी होने और अवैध रूप से आने की अफवाह फैल गई और लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
प्रपत्रों की जांच की गई

पुलिस मस्जिद में आए 11 जमातियों को थाने लेकर आई और सुरक्षा जांच के साथ उनके पहचान पत्रों से जांच की, जिसमें पाया गया कि वह अलीगढ़ के भुजपुरा से आए हैं। पुलिस ने भुजपुरा के लोगों से भी जानकारी की इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया सभी लोग जमाती थे पूछताछ में जानकारी के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कस्बा के लोगों द्वारा दी गई सूचना जांच में गलत पाई गई, सभी लोग अलीगढ़ के जमाती थे, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। संजीव तोमर, सीओ छर्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें