क्षेत्र के गांव कछोटपुरा में एक युवक को उसकी मां ने शराब पीने से रोका तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
जीतेन्द्र(35) पुत्र सालिगराम होली पर शराब पीने की जिद कर रहा था। लेकिन मां ने जितेंद्र को डांट दिया। जितेंद्र को यह बात इतनी बुरी लगी कि खुद को कमरे में बद कर फांसी लगा ली। परिजनों की खिड़की से कमरे की ओर नजर पड़ी तो घर कोहराम मच गया। कमरे की किवाड़ तोड़कर फंदे पर पंखे से लटक रहे जीतेंद्र के नीचे उतारा। घर वाले तुरंत उसे डाक्टर पर पास लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ दिन पहले जितेंद्र के भाई ने खुद को कमरे में बंद गोली मारकर हत्या करली थी।