फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुबह छायी धुंध, प्रदूषण से गले-सीने और आंखों में जलन, नहीं दिखा रास्ता

Mon, 28 Oct 2024 03:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिवाली से पहले ही शहर का वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। खुले में हो रहे निर्माण कार्य ने इसको और बढ़ाया है। इसके चलते सांस और दमा के मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन
धनीपुर मंडी के पास छाई धुंध में होकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 अक्तूबर की सुबह धुंध छायी रही। सुबह टहलने निकलने लोग अचानक इस नजारे को देख कर आश्चर्यचकित हो गए। 

विज्ञापन


मौसम के जानकारों ने बताया कि दिवाली में पटाखों के धुएं, पराली जलाने, धूल और वाहनों के धुएं के कारण धुंध छा रही है। वायु प्रदूषण और मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोगों की आंख, गले और सीने में संक्रमण हो रहा है। निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या लगभग बढ़ रही है। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

दिवाली से पहले ही शहर का वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। खुले में हो रहे निर्माण कार्य ने इसको और बढ़ाया है। इसके चलते सांस और दमा के मरीज परेशान हैं। दीनदयाल अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत सिंह बताते हैं कि प्रदूषण के चलते बच्चे व बुजुर्गों की आंखों में जलन, लालपन और सूखापन की शिकायत आ रही है। डिप्टी डायरेक्टर कृषि यशराज सिंह ने कहा है कि यह धुंध है।

प्रदूषण के चलते बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फेफड़ों पर प्रभाव पड़ रहा है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। प्रदूषित और धुएं वाली जगहों पर जाने से बचें।-डॉ. केके शर्मा, डीडीयू अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध और प्रदूषण के कारण मरीजों की आंख में जलन हो रही है। दमा व सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इससे बचने के लिए चश्मे का प्रयोग करें। छोटे बच्चों का खास ख्याल रखें।-डॉ. वैभव जैन, जिला अस्पताल मलखान सिंह


क्या करें
-जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
-मास्क का प्रयोग करें।
-दिन में चश्मा लगाएं।
-आंखों को दिन में कई बार पानी से धोएं।
-बिना चिकित्सीय सलाह के कोई दवा न लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें