फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड काल में अस्पताल में हुई 400 से अधिक मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) में कोविड-19 के दौरान 5502 संक्रमित मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि 4990 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सरकारी आंकड़ों में 29 लोगों की मौत दर्ज है, जबकि सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय ने माना कि एक अप्रैल 2020 से 16 जून 2021 तक कोविड काल में अस्पताल में 400 से अधिक मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी शुरू हो गई है। यह एक बहुत ही दुखद दौर के बाद सुखद समय की ओर आगे बढ़ने से कम नहीं है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ही अस्पताल को कोविड-19 समर्पित अस्पताल घोषित कर दिया गया था। एल-2 बनने के बाद यहां की सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ। अब तक 5502 कोविड संक्रमित मरीज यहां भर्ती हुए और 4990 स्वस्थ होकर घर लौटे। इस अवधि में अस्पताल में 400 से अधिक लोगाें की मौत हुई। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय का कहना है कि अब कोविड वार्ड में सिर्फ 6 मरीज रह गए हैं। अभी इमरजेंसी एवं सामान्य मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।
दीनदयाल अस्पताल में ओपीडी शुरू, पहले दिन करीब 25 मरीज पहुंचे उपचार कराने
अलीगढ़। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बृहस्पतिवार से ओपीडी शुरू हो गई। पहले दिन करीब 25 मरीज पहुंचे। ओपीडी शुरू होने से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों मरीजों को फायदा होगा। सामान्य दिनों में अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज प्रतिदिन उपचार कराने आते हैं। कोविड की दूसरी लहर के दौरान अधिकतर सरकारी अस्पताल में ओपीडी बंद कर दी गई थी। शहर के प्रमुख दीनदयाल अस्पताल एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में कोविड मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। इसकी वजह से मरीजों को बहुत परेशानी हुई थी। दीनदयाल अस्पताल में अब ओपीडी के साथ ही तमाम तरह के ब्लड की जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, सिटी स्कैन आदि की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने किया निरीक्षण
अलीगढ़। ओपीडी शुरू होने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए बन रहे आईसीयू को भी देखा। सीएमएस ने बताया कि जल्द ही आईसीयू तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें