फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 150 से अधिक लोग आ चुके हैं विदेश से

Tue, 31 Mar 2020 02:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हवाई जहाज सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

पिछले दो-तीन महीने में अलीगढ़ में 150 से अधिक लोग विदेश से आए हैं। इसमें कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश चीन, इटली, अमेरिका और ईरान से आए लोग भी शामिल है। शुक्र है कि अभी तक जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


जनवरी-फरवरी से लेकर अब तक 150 से अधिक लोग विदेश से अलीगढ़ आए हैं। चीन के वुआन प्रांत से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है। वुहान से कई एमबीबीएस छात्र एवं छात्रा वापस आए हैं। इसके अतिरिक्त कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश इटली, अमेरिका, ईरान और स्पेन आदि से भी छात्र एवं अन्य लोग आए हैं।

जिन देशों से लोग अलीगढ़ में आए हैं, उसमें सऊदी अरब, इंडोनेशिया, फिलीपींस, रूस, दुबई, बैंकॉक, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, मलेशिया, बांग्लादेश, नेपाल, ताईवान, संयुक्त अरब अमीरात. इजिप्ट आदि शामिल है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग विशेषज्ञ शोएब ने बताया कि अलीगढ़ में 150 से अधिक लोग विदेश से आए हैं। उनके ऊपर विभाग की नजर है। अब तक 28 लोगों की जांच हो चुकी है। एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। विदेश से आए लोगों को 14 दिन होम क्वारंटीन का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें