कल चंद्र ग्रहण पर होगी स्कूलों में छुट्टी
अलीगढ़ (ब्यूरो)। सोमवार 28 सितंबर को चंद्र ग्रहण के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इससे पहले रविवार को होने वाला अनंत चतुर्दशी का अवकाश रविवार की वजह से समायोजित हो गया था। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी अवकाश सूची में चंद्र ग्रहण का अवकाश का जिक्र नीचे है। श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि चंद्र ग्रहण भारत में सुबह 6:36 से 6:46 तक पड़ेगा। यह देश के पश्चिम छोर भुज, कच्छ, जूनागढ़, पोरबंदर, द्वारिकापुरी, राजस्थान, गुजरात में दूरबीन के माध्यम से देखा जा सकता है। इस दौरान मीन राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं चाकू से काटा-पीटी न करें। विदेशों में इस चंद्रग्रहण का अंत सुबह 9:57 बजे होगा।