911 प्रधान पदों का आरक्षण जारी
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़।
अलीगढ़ जिला प्रशासन ने प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण
की सूची जारी कर दी है। अब जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के
चुनाव की राजनीति और गहरा गई है। अब जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत
सदस्य का चुनाव लड़ने वालों को अपने खेमों को मजबूत करने के लिए पहले से ही
प्रधान पदों के उम्मीदवारों के गणित को समझना होगा। प्रधान पद के जारी
आरक्षण में मात्र 31 फीसदी सीटें 310 सामान्य वर्ग को दी गई है। इसके बाद
ओबीसी पिछड़ा वर्ग में 165 सीटें हैं। महिला को 150 और पिछड़ा वर्ग महिला
को 89 जबकि अनुसूचित जाति महिला को 70 सीटें दी गई हैं। इस तरह से महिलाओं
को कुल 309 महिला प्रधान चुनी जाएंगी। जिलाधिकारी ने जिले के 12 ब्लाकों का
प्रधान पदों का आरक्षण जारी कर दिया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्यों
का आरक्षण भी घोषित कर दिया गया है।