फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर लिए रुपये, दरोगा-सिपाही फंसे, जांच शुरू

Sun, 20 Apr 2025 04:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिकायत में कहा गया है दरोगा ने सिपाही अरविंद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे बाहर जाकर बात कर लो। अरविंद ने बाहर जाकर साफ कहा कि पिता को छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये लगेंगे। बाकी नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर लिए रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र की नगला पटवारी चौकी प्रभारी दरोगा अभय प्रताप व कारखास सिपाही अरविंद भ्रष्टाचार के आरोप में फंस गए हैं। उनके खिलाफ एक मुकदमे में नाम निकालने के लिए 28 हजार रुपये लेने व 25 हजार रुपये और मांगने संबंधी शिकायत वीडियो साक्ष्य के साथ वरिष्ठ अधिकारियों से हुई है। एसपी सिटी की संस्तुति के बाद सीओ तृतीय को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता मौलाना आजाद नगर क्वार्सी के कदीर के अनुसार रुपयों के विवाद में हुए झगड़े का एक मुकदमा मोहल्ले के व्यक्ति ने उनके परिवार के खिलाफ इसी माह 9 तारीख को दर्ज कराया था। इसमें उनके अलावा उनके भाइयों व बुजुर्ग पिता को नामजद किया गया है। इस सिलसिले में विवेचक दरोगा अभय प्रताप सिंह से उनके घर आए और बुजुर्ग पिता को पकड़कर ले गए। बाद में वह दरोगा से मिले और बताया कि एक तो मुकदमा झूठा है, दूसरा बुजुर्ग पिता को भी नामजद कर दिया है।

इस पर दरोगा ने कहा कि मुकदमा अधिकारियों के निर्देश पर लिखा गया है। इसमें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने अनुरोध किया तो दरोगा ने सिपाही अरविंद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे बाहर जाकर बात कर लो। अरविंद ने बाहर जाकर साफ कहा कि पिता को छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये लगेंगे। बाकी नाम निकालने के लिए 50 हजार रुपये लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने तीन हजार रुपये दिए तो उनके पिता को छोड़ दिया, फिर नाम निकालने के नाम पर यह कहते हुए 25 हजार रुपये दिए कि इतने ही रख लो। रुपये लेने के बाद भी दरोगा ने नोटिसों पर सभी के हस्ताक्षर करा लिए। बाद में फिर से बुलाकर शेष 25 हजार भी मांगे। कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो सभी को जेल भेज दूंगा। कदीर के अनुसार सिपाही अरविंद ने उनसे रुपये के लेनदेन के संबंध जो बातचीत की, उसका उन्होंने वीडियो बना लिया।

इस वीडियो के आधार पर शनिवार को उन्होंने एसपी सिटी से उनके कार्यालय में पहुंचकर दरोगा व सिपाही की शिकायत की। एसपी सिटी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले में जांच की संस्तुति कर दी। एसएसपी स्तर से वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर सीओ तृतीय को जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मामला गंभीर है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें