फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: ठगे गए लोगों के चेहरे पर दिखी खुशी, साइबर ठगी में वापस कराए 4.50 लाख

Sun, 23 Feb 2025 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती से ठगी रकम में से एक लाख, खैर के व्यक्ति से ठगी रकम में से साठ हजार, अतरौली के व्यक्ति के खाते से ठगी रकम में से दो लाख व सांगवान सिटी के व्यक्ति के खाते से ठगी रकम में से 90 हजार वापस कराए हैं।
विज्ञापन
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ साइबर थाना टीम ने जिले की चार अन्य घटनाओं में 4.50 लाख रुपये वापस कराए हैं। चारों मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों से अदालती आदेश पर रकम वापस कराई है।

विज्ञापन


एसएचओ साइबर थाना के अनुसार पिछले वर्ष अक्तूबर में निरंजनपुरी की निजी कंपनी में काम करने वाली शिवानी से डिजिटल अरेस्ट कर 16.45 लाख रुपये ठगे गए थे। अक्तूबर में खैर उसरम के रवि कुमार से शेयर निवेश के नाम पर 21.13 लाख रुपये ठगे गए थे। दिसंबर माह में मैमरान अतरौली के दीपक अग्रवाल से ऑनलाइन जॉब के नाम पर 23 लाख 89 हजार रुपये ठगे गए थे। इसके अलावा दो जनवरी को सांगवान सिटी के राजेंद्र वर्मा से 5.74 लाख रुपये ठगे गए थे।

वापस कराए  4.50 लाख रुपये
युवती से ठगी रकम में से एक लाख रुपये केरला के खाते से, खैर के व्यक्ति से ठगी रकम में से साठ हजार रुपये जोधपुर के खाते से, अतरौली के व्यक्ति के खाते से ठगी रकम में से दो लाख रुपये बंगलूरू के खाते से व सांगवान सिटी के व्यक्ति के खाते से ठगी रकम में से 90 हजार रुपये फरीदाबाद के खाते से वापस कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें