फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिल्ली से शादी में आई महिला से छेड़खानी, कपड़े फाड़ दिए, मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Sat, 30 Dec 2023 12:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिल्ली निवासी महिला रोरावर इलाके में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी में शामिल होने आई थी। शादी समारोह 27 दिसंबर को जीटी रोड पर गेस्ट हाउस में था। रात करीब 11 बजे वह गेस्ट हाउस से रोरावर जाने के लिए निकली। तभी कुछ दूरी पर दो युवक आ धमके। उन्होंने महिला से छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई महिला के साथ जीटी रोड पर बन्नादेवी इलाके में युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन


दिल्ली निवासी महिला रोरावर इलाके में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी में शामिल होने आई थी। शादी समारोह 27 दिसंबर को जीटी रोड पर गेस्ट हाउस में था। रात करीब 11 बजे वह गेस्ट हाउस से रोरावर जाने के लिए निकली। तभी कुछ दूरी पर दो युवक आ धमके। उन्होंने महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। 

शोर पर वहां भीड़ जमा हो गई। जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने फराज निवासी मजहर की कोठी रोरावर, अजमल उर्फ छोटे खां निवासी इस्लाम नगर बन्नादेवी और रिहान निवासी शिवपुरी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें