भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारत की सेनाओं को मजबूत करने के लिए भारी निवेश कर रही है। देश की पूर्वी सीमाओं पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वायु सेना के बेड़े में राफेल शीघ्र शामिल हो जाएगा। तुर्की सैन्य ठिकाने पर हमला करके इजरायल राफेल की शक्ति का प्रदर्शन कर चुका है।
प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बुधवार को खैर विधानसभा की भाजपा द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली बन रहा है। भाजपा आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक आवश्यक कदम उठा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोरोना काल में अब तक एमएसएमई को तीन लाख करोड़ रूपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। रेहडी पटरी के लिए पांच हजार करोड़ दिए गए हैं। एक लाख करोड़ रुपये कृषि क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए दिए गए है। आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी पर जोर दिया जा रहा है। आयात को कम करके निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ के नेतृत्व में भारतीय सेना मजबूत हो रही है। कोई भी शत्रु देश भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। वर्चुअल सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की। विधायक अनूप प्रधान, शशी सिंह, चौधरी धर्मेन्द्र सिंह, सोेनू कुमार, दीपू चैधरी, श्यौराज सिंह, हेमंत राजपूत, शिवनारायण शर्मा, डॉ गोपाल माहेश्वरी, अनेकपाल सिंह, धर्मेन्द्र चैधरी, जयदीप गौड़, मुकेश लोधी, राम सिंह आर्य, आशीष कुमार, सुरेश सिंह आदि शामिल हुए।