फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सूबे के हर जिले में होगा एक मॉडल सोलर गांव, 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में होंगी ये सुविधाएं

Sun, 10 Nov 2024 05:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले में तीन ब्लाक के तीन गांवों का चयन कर लिया गया है। इनमें लोधा का महरावल, धनीपुर का हरदुआगंज देहात और जवां का रामगढ़ पंजीपुर ग्राम पंचायत शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा सोलर पैनल लगवाने वाले गांवों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम सूर्य घर योजना में प्रदेश के हर जिले से एक ग्राम पंचायत को मॉडल सोलर गांव बनाया जाएगा। गांव के हर घर पर रूफटॉप सोलर पैनल के साथ कृषि यंत्र को ऊर्जीकृत किया जाएगा। आने वाले फरवरी माह में सभी जनपदों को यह लक्ष्य पूरा करना होगा।

विज्ञापन


यह फरमान उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव प्रशांत शर्मा ने जारी किया है। इसके लिए जिले में तीन ब्लाकों के एक-एक पंचायत का चयन किया गया है। यहां पर सौर ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने वाले गांवों का चयन कर शासन को सूची भेजी जाएगी। 5000 से अधिक आबादी वाले गांवों का योजना में चयन किया जाएगा। 

इस योजना के तहत जिले में तीन ब्लाक के तीन गांवों का चयन कर लिया गया है। इनमें लोधा का महरावल, धनीपुर का हरदुआगंज देहात और जवां का रामगढ़ पंजीपुर ग्राम पंचायत शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा सोलर पैनल लगवाने वाले गांवों का चयन किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन को जिला स्तरीय कमेटी डीएलसी गठित की जाएगी। 
विज्ञापन


डीएलसी द्वारा सचिव की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय टास्क फोस बनाकर घर-घर जाकर ग्रामीणों को योजना के बारे में बताना होगा। छह के लिए गांव में गैर परस्परिक संयत्रों की स्थापना, ग्रामीणों को जागरूक करने को प्रतियोगिता होगा। मॉडल सोलर गांव को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता करेगी केंद्र सरकार।।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत मॉडल सोलर गांव बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए तीन ब्लाकों से तीन पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें सबसे बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों का नाम शासन को भेजी जाएगी। चयन के बाद सरकार एक करोड़ रुपये की गांव में वित्तीय सहायता देकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देगी।-धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें