मॉडल से दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी सपा नेता कौशल दिवाकर की ओर से डीजीपी को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें बैंक एकाउंट की डिटेल भी भेजी गई हैं। इस पत्र की प्रति मीडिया को मुहैया कराई गई है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसके मॉडल परिवार से पारिवारिक रिश्ते हैं। इस दौरान उसके परिवार ने दो लाख रुपये मॉडल के मोबाइल के वायलेट एकाउंट में व दस लाख रुपये कई बार में नकद या कुछ आभूषण आदि उपहार खरीदने के लिए ऑनलाइन दिए हैं। जब नियत समय के बाद उसने अपने रुपये मांगना शुरू किया तो परिवार ने सीधे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी क्रम में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में कौशल ने जांच व न्याय का अनुरोध किया है।
मॉडल पर हो चुका है सूचना छिपाने का मुकदमा
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मॉडल पर वर्ष 2021 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें आरोप लगा था कि मॉडल ने अपनी संस्था के विषय में गलत सूचना देकर जिला मुख्यालय पर आईं राज्यपाल से सम्मान प्राप्त किया था। यह मुकदमा जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से दर्ज कराया गया था। जिसमें सूचनाएं छिपाकर और गलत सूचनाएं देकर राज्यपाल से सम्मान लेने का आरोप लगा था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से मॉडल को कुछ समय बाद राहत मिली थी।