फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पौने छह लाख का गोलमाल, होगी वसूली, प्रधान-सचिव व तकनीकी सहायक पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश

Sat, 30 Aug 2025 03:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बृजेश चौहान ने ग्राम पंचायत में हो रहे घोटाले की शिकायत की थी। इसकी जांच लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने की। जांच में पता चला कि मनरेगा मजदूर सुधा देवी के नाम पर जाॅब कार्ड बना है। इनके खाते में हर माह धनराशि जारी की जाती है। जांच के समय महिला बीमार मिली। वह कहीं आ-जा भी नहीं सकती है।
विज्ञापन
घोटाला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के चंडौस की ग्राम पंचायत भोगपुर भगतपुर में मनरेगा और पौधरोपण में गोलमाल सामने आया है। लोकपाल ने पौने छह लाख रुपये की वसूली के साथ प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश जारी किया है। बीडीओ व एपीओ पर 1000-1000 रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत निवासी बृजेश चौहान ने ग्राम पंचायत में हो रहे घोटाले की शिकायत की थी। इसकी जांच लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने की। जांच में पता चला कि मनरेगा मजदूर सुधा देवी के नाम पर जाॅब कार्ड बना है। इनके खाते में हर माह धनराशि जारी की जाती है। जांच के समय महिला बीमार मिली। वह कहीं आ-जा भी नहीं सकती है।

इसी तरह लोकेश कुमार के नाम पर जॉब कार्ड बना है। वह कई साल से नोएडा में रहकर कार्य करते हैं। चार साल से वह अलीगढ़ में हैं भी नहीं। उनके खाते में भी मनरेगा की धनराशि भेजी जाती है। जांच में खुलासा हुआ कि वह धनराशि को प्रधान के खाते में भेज देते हैं। इसी तरह सरकार से फ्री मिलने वाले पौधों की ग्राम पंचायत ने गैर जनपद फर्रुखाबाद की शुभम नर्सरी से करीब साढ़े चार लाख में खरीद की है। इन्हें लगाने में करीब 21 हजार रुपये खर्च किए। लोकपाल ने दोनों मनरेगा मजदूरों और प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से इस धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए हैं।

ग्राम पंचायत भोगपुर भगतपुर में पौने छह लाख की रिकवरी निकाली गई है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। बीडीओ व एपीओ पर जुर्माना लगाया गया है। -विकास वार्ष्णेय, लोकपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें