दोनों व्यक्ति मतदान केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके एजेंट होने की वैधता पर संदेह जताते हुए सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार को नौरंगीलाल इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर दो संदिग्ध एजेंट मिलने से खलबली मच गई। दोनों के फर्जी एजेंट होने की सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति मतदान केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके एजेंट होने की वैधता पर संदेह जताते हुए सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोपहर 12 बजे तक शिक्षक मतदाताओं ने अधिक किया मतदान
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक जिले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 21.60 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 17.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शिक्षक मतदाताओं का मतदान प्रतिशत स्नातक मतदाताओं की तुलना में 4.57 प्रतिशत अधिक रहा।