फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : मतदाता को बूथ पर दिए जाएंगे एक बार इस्तेमाल होने वाले हैंड ग्लब्स

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अलीगढ़ में सरगर्मी तेज हो गई है। एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। 10 नवंबर को इस पर एक बैठक भी होनी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से बनाई रणनीति के तहत इस बार कोविड को देखते हुए 27 बूथ स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है, पिछली बार यह मतदान 47 बूथों पर हुआ था। 47359 प्रत्याशी स्नातक एमएलसी उम्मीदवार का चयन करेंगे। वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान कार्यक्रम 17 बूथों पर होगा। इसमें 4115 मतदाता प्रत्याशी को चुनेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन की मंशा है कि बूथ बढ़ाकर मतदाताओं को एक जगह भीड़ जुटाने से बचाया जा सके।
इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मत डालने आने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को वहां पर एक जोड़ी हैंड ग्लब्स दिए जाएंगे, जो कि एक बार इस्तेमाल हो सकेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर व तापमान मापने के लिए थर्मामीटर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, कोविड की सभी गाइड लाइनों का पालन प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान करना होगा। एक प्रत्याशी के काफिले में पांच से अधिक गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। गाड़ियों में सीट के सापेक्ष ही व्यक्ति बैठेंगे। वहीं, जनसभा में भी 100 से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटाई जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। कमिश्नर आगरा को इस आरओ व डीएम अलीगढ़ को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें