फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार शोरूम में विधायक की युवक से हाथापाई

सार

बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके के एक कार शोरूम में बृहस्पतिवार को इगलास क्षेत्र के विधायक का एक ग्राहक युवक से विवाद हो गया।इस पर विधायक व कुलदीप के बीच विवाद हो गया।इसी तरह विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने अपनी गलती मान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल इलाके के एक कार शोरूम में बृहस्पतिवार को इगलास क्षेत्र के विधायक का एक ग्राहक युवक से विवाद हो गया। इस दौरान नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि बाद में निकलकर आया कि विवाद पहचान न पाने पर गलतफहमी हुआ। इसके चलते दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी किसी काम से शोरूम पर गए थे। वहां संभल का कुलदीप सिंह गाड़ी खरीदकर निकल रहा था। इस दौरान गार्ड ने विधायक की गाड़ी रोक ली। इसी पर विधायक नाराज हुए। जिस पर उन्होंने गार्ड से कहासुनी की तो ग्राहक बीच में आ गया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इस पर विधायक व कुलदीप के बीच विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच मसला बढ़ता देख शोरूम स्टाफ वहां आ गया।
बाद में शोरूम मालिक आदि ने मसला किसी तरह संभाला। खबर पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को सीओ द्वितीय कार्यालय लाया गया। जहां बातचीत में तय हुआ कि विवाद गलतफहमी में हुआ था। इस मामले में दोनों ने सुलह कर ली। सीओ द्वितीय शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गलतफहमी में विवाद हुआ था। समझौता हो गया। इसी तरह विधायक राजकुमार सहयोगी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने अपनी गलती मान ली थी। वह स्वीकार कर गया कि गलतफहमी हो गई थी। इसके बाद बात खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें