फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद, ट्वीट कर की छेड़खानी शिकायत

सार

ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर तीनों को ट्रेन से उतार लिया गया। हालांकि महिला द्वारा छेड़खानी से इन्कार और सीट को लेकर हुई कहासुनी की बात बताने पर दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। महिला के पड़ोस में बैठे दूसरे यात्री ने रेलवे को ट्वीट कर ट्रेन में युवक के खिलाफ छेड़खानी कर देने की जानकारी दे दी।ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर ट्वीट कराने वाली महिला और आरोपी युवक और उसकी पत्नी को गाड़ी से उतारकर जीआरपी थाने में लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला की सीट पर बैठने को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। पास में बैठे यात्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी रेलवे विभाग को ट्वीट करते हुए महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी।
विज्ञापन

इस पर रेलवे अफसरों में खलबली मच गई। ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर तीनों को ट्रेन से उतार लिया गया। हालांकि महिला द्वारा छेड़खानी से इन्कार और सीट को लेकर हुई कहासुनी की बात बताने पर दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि प्रयागराज से दिल्ली जा रही महिला का सीट को लेकर दंपती से विवाद हो गया। महिला के पड़ोस में बैठे दूसरे यात्री ने रेलवे को ट्वीट कर ट्रेन में युवक के खिलाफ छेड़खानी कर देने की जानकारी दे दी।
विज्ञापन

ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर ट्वीट कराने वाली महिला और आरोपी युवक और उसकी पत्नी को गाड़ी से उतारकर जीआरपी थाने में लाकर पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि युवक ने मुझे सीट पर बैठने नहीं दिया।
सीट को लेकर वाद-विवाद हो गया था। कोच में बैठे एक दूसरे यात्री, जिसे मैं नहीं जानती हूं, ने छेड़खानी का गलत ट्वीट कर दिया था। मेरे साथ कोई छेड़खानी नहीं हुई है। केवल सीट को लेकर विवाद हुआ है। इस पर दोनों को सख्त हिदायत देकर गंतव्य को रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें