इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी की बीती रात अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह में वह घर गए।
विज्ञापन
राजकुमार सहयोगी ने बताया कि उन्हें शाम से ही चक्कर महसूस कर रहे थे। लेकिन वह यह सोच कर नजरअंदाज कर दिए कि भागदौड़ एवं थकान के कारण हो रहा होेगा। लेकिन रात में चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। उसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल चले गए। विधायक का कहना है कि गोंडा थाने में हाथापाई के दौरान उनका सिर खंभे से लग गया था। जिला अस्पताल में कई लोग विधायक को देखने भी पहुंचे थे।