मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराते इगलास विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी।
- फोटो : CITY OFFICE
इगलास विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार सहयोगी की बीती रात अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह में वह घर गए।
राजकुमार सहयोगी ने बताया कि उन्हें शाम से ही चक्कर महसूस कर रहे थे। लेकिन वह यह सोच कर नजरअंदाज कर दिए कि भागदौड़ एवं थकान के कारण हो रहा होेगा। लेकिन रात में चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। उसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल चले गए। विधायक का कहना है कि गोंडा थाने में हाथापाई के दौरान उनका सिर खंभे से लग गया था। जिला अस्पताल में कई लोग विधायक को देखने भी पहुंचे थे।