विजेता एमके मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
एपीएस क्रिकेट मैदान पर एमके अलीगेरियन की ओर से आयोजित सीजन-5 के दूसरे मैच में एमके मुंबई इंडियंस ने एमके रॉयल चैलेंजर्स को 55 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 40 ओवर में 186 रन का लक्ष्य दिया। फैज इलाही ने 26 रन, सुहेल खान ने 24 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज श्यान फहीम ने पांच विकेट व कपिल कुमार ने चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स 131 रन पर ढेर हो गई। बल्लेबाज कपिल कुमार ने 26 रन, दीपेंद्र ने 23 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शिवम सिंह ने पांच विकेट लेकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद कैफ ने तीन व अरीब अजमत ने दो विकेट झटके। शिवम को मैन ऑफ द मैच यूनुस मलिक ने दिया, जबकि प्लेयर ऑफ द डे शयान को दिया गया। इस अवसर पर कोच मंसूर अहमद, मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।