फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमके अलीगेरियन ने एसीएस सीनियर को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर विपिन कुमार मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एसीएस ने पीएमसी को हराया, जबकि मोहम्मद जफ र मेमोरियल ओपन में एमके अलीगेरियन ने एसीएस सीनियर को शिकस्त दी।
विज्ञापन

अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल एसीएस ने प्लयेर मार्क क्रिकेट पीएमसी एकेडमी को 56 रन से हराया। एसीएस ने 190 रन का लक्ष्य दिया। विकास ने 72 रन व हिमांशु ने 38 रन का योगदान दिया। पीएमसी के गेंदबाज कमरान ने 3 और फ रदीन ने 2 विकेट झटके। जवाब में उतरी पीएमसी की टीम 134 रन पर ढेर हो गई। फ रदीन ने 56 रन व मुदस्सर ने 17 रन का योगदान दिया।
एसीएस के गेंदबाज अदनान ने 3 विकेट व सचिन ने 2 विकेट झटके। एसीएस के विकास यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मोहम्मद जफ र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल सीनियर ने 20 ओवर में 128 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज बिलाल काजी ने 29 रन, मसूदुज्ज्फ र अमीनी ने 30 रन का योगदान दिया। एमके के गेंदबाज अंकुर चौधरी ने 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी एमके अलीगेरियन की टीम ने 15 ओवर में 129 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाज अंकुर ने नाबाद 87 रन व इसाम ने 20 रन का योगदान दिया। एसीएस के गेंदबाज शिवांश ने 3 विकेट झटके। एमके अलीगेरियन के अंकुर चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें