अब्दुल क्रिकेट के मैदान पर अब्दुल क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित चैलेंजर कप को एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया।
पहले खेलते हुए बाला क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 125 रन बनाए। आशीष ने 41, सतेंद्र ने 18 व वरुण ने 14 रन बनाए। एमके टीम से शाहनवाज ने तीन, कुणाल व अयान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके टीम ने छह विकेट खोकर 26 ओवर में मैच जीत लिया। रहबर ने 33, शानू ने 22 व शारिक ने 21 रन बनाए।
बाला क्रिकेट एकेडमी के तुषार ने दो, आशीष व विमल ने एक-एक विकेट लिया। एमके टीम के शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के प्रवीण, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज दीपांशु को दिया गया। एमके एकेडमी के अयान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब मिला।