फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एमके एटूजेड ने छह रनों से जीता मैच

विज्ञापन
विजेता एमके एटूजेड की टीम।   - फोटो : samvad
विज्ञापन
महुआ खेड़ा में एपीएस ग्राउंड पर रविवार को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी का चौथा मैच खेला गया। इसमें एमके एटूजेड ने छह रनों से एमके अलीगेरियन को हराया।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके एटूजेड की टीम 38.4 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई। विशाल ने 41, तरुण ने 35 और अभिषेक ने 18 रन बनाए। एमके अलीगेरियन के दीपक कश्यप ने चार, सुमेर और ओम यादव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एमके अलीगेरियन की टीम 40 ओवर में 190 रनों पर ऑल आउट हो गई। वंश प्रताप ने 38, ओम यादव ने 27 और आरुश ने 23 रन बनाए। एमके एटूजेड के ध्रुव शर्मा ने चार, अर्श अग्रवाल ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच ध्रुव शर्मा बने। उन्हें तरुण बघेल और नितराज ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें