फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ब्रांडेड आटे में गोलमाल, पैकिंग खोल मिला रहे थे सादा, खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मार भरे सैंपल

Thu, 10 Sep 2026 01:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि दुकानदार डबल हिरण आटा और रुचि फूड्स आटा के ब्रांडेड पैकेट से आटा निकालकर बेच रहे थे। आटे को 9.5 किलोग्राम या नौ किलोग्राम की कम वजन वाली पैकिंग में बेचा जा रहा था। 
 
विज्ञापन
आटे का सैंपल लेती खाद्य सुरक्षा टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सुदामापुरी स्थित अग्रवाल किराना स्टोर पर ब्रांडेड आटे की पैकिंग खोलकर सादा आटा मिलाना और आटा निकालने के मामले का खुलासा हुआ है। दुकानदार धर्मेंद्र अग्रवाल और जितेंद्र अग्रवाल पर यह आरोप लगा है। वे डबल हिरण आटा और रुचि फूड्स आटा के ब्रांडेड पैकेट से आटा निकालकर बेच रहे थे। आटे को 9.5 किलोग्राम या नौ किलोग्राम की कम वजन वाली पैकिंग में बेचा जा रहा था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

हरिओम नगर में पीडब्लूडी अधिकारी के यहां पहुंचे आटे पर दिलीप कुमार अग्रवाल ने शिकायत की। उन्होंने पैकिंग पर दिए नंबर पर रुचि आटा कंपनी के मालिक जितेंद्र वासनी को फोन किया। जितेंद्र वासनी ने मौके पर जाकर जांच की तो दुकानदार आटे की पैकिंग करते मिले। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आटे के नमूने भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें