फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में बिकने को तैयार हो रहा था मिलावटी कूटू का आटा, देर रात छापेमारी में सील 

Fri, 27 Sep 2019 03:54 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मिलावटी आटा सील करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिलावटी और नकली माल की सप्लाई करने वाले आस्था से खेलने से भी बाज नहीं आ रहे। महानगर में नवरात्र में व्रत में प्रयोग होने वाले कूटू के आटे में धड़ल्ले से मिलावट की जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस और एफडीए ने गुरुवार देर रात मोरनी वाले पेच के एक मसाला पिसाई केंद्र पर छापेमारी कर मिलावट होते पकड़ी है। 

विज्ञापन


यहां छह क्विंटल माल सील कर नमूना भी भरा गया है। देहली गेट पुलिस को खबर मिली कि घुडियाबाग मोरनी वाले पेच में देवेंद्र मसाला पिसाई केंद्र में नवरात्र से पहले माल तैयार हो रहा है और कूटू में गेंहू मिलाकर आटा तैयार हो रहा है। 

इस खबर पर पुलिस ने एफडीए के राघवेंद्र सिंह व अमर बहादुर को बुलाकर देर रात छापेमारी की। मौके पर जांच में मिलावट होते पाई गई और छह क्विंटल तैयार, इसके अलावा अधबना माल पकड़ा गया। टीम ने माल सील कर नमूना भी भर लिया। जिसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। एफडीए अधिकारियों के मुताबिक बाकी कार्रवाई जारी है। देर रात हुई कार्रवाई पर वहां काफी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें