फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मित्र ग्रुप ने बिखेरी राजस्थानी संस्कृति

विज्ञापन
महिला मित्र के कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
मित्र ग्रुप ने अलीगढ़ क्लब में मित्रों री ढाणी पधारो सा... कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका मुख्य विषय राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मित्र ग्रुप की संयोजिका ज्योति मित्तल के संचालन में दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सदस्यों ने राजस्थानी वेशभूषा, लोकनृत्य और रैंप पर प्रदर्शन कर सभी का मन मोहा।
विज्ञापन


नूतन और जया ने युगल गीत प्रस्तुत किया। रितु कुशवाहा और सोनल ने समूह नृत्य किया। वंदना गुप्ता, आरती वार्ष्णेय, युक्ति अग्रवाल और मीनाक्षी मित्तल की समूह प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कठपुतली और घूमर नृत्य ने राजस्थानी लोकसंस्कृति की सुंदर झलक दिखाई। पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में रैंप पर प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। समयबद्धता का ध्यान रखने वाले सदस्य को पुरस्कार मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली सभी सदस्यों को उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें