हाथरस में सिकंदराराऊ निवासी फतेह सिंह के अनुसार उसने मोबाइल पर ऑनलाइन रिचार्ज किया। जिसका मैसेज न आने पर उसने गूगल की मदद से कस्टमर केयर को फोन किया। मगर वह नंबर सही जगह लगने के बजाय हैकर्स के पास पहुंच गया।
हाथरस के एक युवक से ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज करने के दौरान आठ लाख रुपये की ठगी हो गई। युवक से रिचार्ज के दौरान कुछ गलती हो गई। इसके बाद उसने जब गूगल की मदद से कस्टमर केयर पर कॉल किया, तो आठ लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में अलीगढ़ के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
हाथरस में सिकंदराराऊ निवासी फतेह सिंह के अनुसार उसने मोबाइल पर ऑनलाइन रिचार्ज किया। जिसका मैसेज न आने पर उसने गूगल की मदद से कस्टमर केयर को फोन किया। मगर वह नंबर सही जगह लगने के बजाय हैकर्स के पास पहुंच गया।
इसके बाद हैकर्स ने ओटीपी से एकाउंट की पूरी जानकारी ले ली और युवक के खाते से आठ लाख रुपये पार कर दिए। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस की मदद ली। मामले में अब मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के नंबरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर साइबर सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।