फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएनए टेस्ट कराने नहीं आ रहा लापता इंस्पेक्टर का परिवार, हाईकोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी पुलिस

Mon, 15 Dec 2025 12:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंस्पेक्टर अनुज कुमार 17 सितंबर की रात से गायब हो गए। उनकी मां ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी। पुलिस ने गुमशुदगी मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।दाऊद खां स्टेशन के पास मिले शव को कपड़ों के आधार पर अनुज का शव माना है, अनुज की मां व भाई को डीएनए नमूना देने के लिए बुलाया। कोई भी डीएनए टेस्ट के लिए नहीं आया।
 
विज्ञापन
लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। दाऊद खां स्टेशन के पास मिले शव से डीएनए मिलान के लिए अनुज के परिजन नमूने देने नहीं आ रहे। इसे लेकर पुलिस अब हाईकोर्ट में 16 दिसंबर को यही रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


मूल रूप से गाजियाबाद कविनगर की अवंतिका कॉलोनी के इंस्पेक्टर अनुज कुमार यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। परिवार के साथ महुआखेड़ा की प्रभात नगर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। 17 सितंबर की रात अनुज घर से गायब हो गए। इस पर उनकी मां सुशीला ने हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

साथ में उसी रात दाऊद खां स्टेशन के पास मिले शव को कपड़ों के आधार पर अनुज का शव माना है, जिसके संबंध में अनुज की मां व भाई को डीएनए नमूना देने के लिए बुलाया गया है। विवेचक सीओ सिकंदराराऊ जेएस अस्थाना का कहना है कि अब अदालत में भी यही बताया जाएगा। फिर आगे निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें