गांव आलमपुर रानी में 24 जुलाई रात्रि बेखौफ बदमाश किसान भाइयों को बंधक बनाकर चार भैंस ले गए। एक भैंस सुबह गांव के बाहर बाग के समीप मिली।
गांव निवासी राजाबाबू व श्रीपाल भाई हैं। 24 जुलाई रात्रि दोनों घेर में सो रहे थे, तभी आधा दर्जन बदमाशों ने धाबा बोल दिया। दोनों भाइयों को पीट कर अलग-अलग चारपाई पर बांध दिया। उनकी दो भैंस खोल ली और पड़ोसी नागेंद्र के घेर का ताला तोड़कर तीन भैंस खोल ली। एक भैंस लोडर में चढ़ नहीं पाई तो उसे छोड़ कर भाग गया।
ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो सिल्ला काली नदी पुल पर दो अज्ञात बाइकें मिली, जो बदमाशों की ही हो सकती हैं। सीओ बरला ने बताया कि पीडितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।