फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: इंडक्शन बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाशों ने महिला से लूटा पर्स, भीड़ ने दो को दबोचा, एक आरोपी भागा

Mon, 04 May 2026 10:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इंडक्शन बेचने आए बदमाशों ने महिला से पर्स लूट लिया। पीड़िता के शोर मचाते ही मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
पर्स लूटने वाले दबोचे - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह में 3 मई दोपहर सेल्समैन बनकर आए बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूट लिया। हालांकि, भागते समय मोहल्ले वालों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया।

विज्ञापन


नगला मानसिंह निवासी प्रीति शर्मा के अनुसार पर 3 मई दोपहर तीन बजे वह अपने घर का काम कर रही थीं, तभी तीन युवक हाथ में इंडक्शन चूल्हा लेकर पहुंचे। उन्होंने 8,000 रुपये का सामान महज 4,000 रुपये में देने का लालच देकर प्रीति को अपनी बातों में फंसा लिया। जैसे ही प्रीति घर के अंदर से पर्स लेकर बाहर आईं, बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और भागने लगे। पर्स में नकदी के साथ सोने के कुंडल भी रखे थे।

पीड़िता के शोर मचाते ही मोहल्ले के लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। जिनकी पहचान अशरफ निवासी मनिहार वाली गली और शमशाद निवासी रोरावर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश और लूटे गए सामान की बरामदगी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें