फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: चुनाव ड्यूटी पर आए सिपाही का मोबाइल छीनकर ले भागे बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 22 Apr 2024 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लोकसभा चुनाव के लिए आजमगढ़ जनपद से आए पुलिस कर्मी गगन पब्लिक स्कूल में ठहरे हैं। सिपाही राकेश कुमार स्कूल के बाहर सड़क किनारे टहलते हुए वह अपने परिवार के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अपाचे सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
सिपाही से मोबाइल लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 अप्रैल की शाम करीब चार बजे गगन पब्लिक स्कूल के पास एक सिपाही का मोबाइल छीनकर बदमाश ले भागे। कंट्रोल रूम में दी गई सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए आजमगढ़ जनपद से आए पुलिस कर्मी गगन पब्लिक स्कूल में ठहरे हैं। इसी टीम में सिपाही राकेश कुमार भी शामिल हैं। राकेश कुमार के अनुसार शाम करीब चार बजे स्कूल के बाहर सड़क किनारे टहलते हुए वह अपने परिवार के साथ मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अपाचे सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले।

वह शोर मचाते हुए कुछ दूर तक दौड़े, लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। साथी सिपाही के मोबाइल के जरिये उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचना दी पीआरवी 742 पर तैनात पुलिस कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव के अनुसार सिपाही राकेश ने तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें