अकराबाद में किराए की दुकान पर चल रही अप्रशिक्षित चिकित्सक की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 अप्रैल को छापा मारा। दुकान बंद कराने के साथ ही अप्रशिक्षित डॉक्टर को कागजात दिखाने के लिए समय दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि गांव धौरी निवासी एक व्यक्ति अकराबाद में विजयगढ़ चौराहे के निकट क्लीनिक चला रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से उसके अप्रशिक्षित होने की शिकायत मिली। इस पर जांच करते हुए उस क्लीनिक को बंद करा दिया गया है। चिकित्सा करने संबंधी जरूरी कागजात न दिखा पाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।