बदमाशों की मंशा थी कि कुत्ता भौंके नहीं और वे आसानी से चोरी कर सकें, लेकिन उनकी यह तरकीब कामयाब नहीं हो सकी। संदिग्धों की आहट से स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चारों नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले।
अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के कमालपुर बाईपास स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल के सामने शनिवार रात करीब एक बजे चोरी की नीयत से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने कुत्ते को मुर्गे का गोश्त खिलाकर शांत करने की कोशिश की। बदमाशों की मंशा थी कि कुत्ता भौंके नहीं और वे आसानी से चोरी कर सकें, लेकिन उनकी यह तरकीब कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
संदिग्धों की आहट से स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चारों नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी स्थान पर पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।