फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रात एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने कुत्तों को खिलाया मुर्गे का गोश्त, कामयाब नहीं हो सकी चोरी की कोशिश

Mon, 31 Aug 2026 02:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बदमाशों की मंशा थी कि कुत्ता भौंके नहीं और वे आसानी से चोरी कर सकें, लेकिन उनकी यह तरकीब कामयाब नहीं हो सकी। संदिग्धों की आहट से स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चारों नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
गोश्त खाते कुत्ते - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के कमालपुर बाईपास स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल के सामने शनिवार रात करीब एक बजे चोरी की नीयत से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने कुत्ते को मुर्गे का गोश्त खिलाकर शांत करने की कोशिश की। बदमाशों की मंशा थी कि कुत्ता भौंके नहीं और वे आसानी से चोरी कर सकें, लेकिन उनकी यह तरकीब कामयाब नहीं हो सकी।

विज्ञापन


संदिग्धों की आहट से स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चारों नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी स्थान पर पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीओ बन्ना देवी धनंजय सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें