लूटपाट के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में टुआमई गांव में शनिवार दोपहर पुलिस ने मुठभेड़ में ग्रामीणों के साथ मिलकर लूटपाट के आरोपी तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। बदमाशों पर आरोप है कि वे कुछ देर पहले जी टी रोड पर हरीपुर गांव पम्प के सेल्समैन से लूटपाट कर भाग रहे थे। फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।