फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला केयर टेकर और पंचायत सहायक से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों के साथ प्रधान और सचिव लगातार अभद्र व्यवहार कर रहे है। ऐसा ही मामला गंगीरी की ग्राम पंचायत गालिबपुर व दतावली में सामने आया है। दोनों के प्रधानों ने महिला पंचायत सहायक और केयर टेकर से अभद्रता की। डीएम ने दोनों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दतावली में सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर के रूप में महिला कार्यरत है। केयर टेकर ने अधिकारियों को बताया कि प्रधान सुरेशचंद्र अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर उन्होंने सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा दिया। मांगने पर चाभी भी नहीं दी। गालिबपुर के प्रधान ने सचिवालय पर ताला लगा दिया, जिससे महिला पंचायत सहायक को कार्य करने में परेशानी आ रही है। सहायक को मार्च 2024 से अब तक वेतन नहीं मिला। जिला पंचायतराज अधिकारी मोहम्मद राशि का कहना है कि गंगीरी की ग्राम पंचायत गालिबपुर और दतावली के प्रधान ने महिला पंचायत सहायक और केयर टेकर के साथ अभद्र व्यवहार किया है। दोनों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें