टप्पल क्षेत्र के ग्राम पंचायत हजियापुर के गांव मजरा बलुआपुर के रहने वाले नाबालिग भाई बहन ने 8 दिन पहले अपने पिता के आत्महत्या करने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न किए जाने पर अगले 72 घंटों में खुद की जान देने की चेतावनी दी है।
दोनों भाई बहनों ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पिता ने 8 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। पिता कृष्णदत्त शर्मा (35) क्षेत्र के इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। वीडियो में भाई बहन कह रहे हैं कि पुलिस के पास जाते हैं तो उनको भगा दिया जाता है। इसलिए अगले 72 घंटों में अगर उनके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह खुद आत्महत्या कर लेंगे।