फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया की हत्या में नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज क्षेत्र की बिटिया से दरिंदगी और हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मंगलवार को इस गिरफ्तारी से कहानी में चौंकाने वाला ट्विस्ट आ गया है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो बिटिया के रिश्ते के नाबालिग भतीजे तथा हमउम्र दोस्त ने दोस्ती के पाक रिश्ते को नापाक करने के इरादे से बिटिया की हत्या करवा दी।

इस साजिश को अंजाम देने में हत्या के आरोप में जेल भेजे गए चतरा ने मुख्य भूमिका निभाई। दुष्कर्म के प्रयास के दौरान दो व्यक्तियों के घटनास्थल की ओर आता देखकर उन्हाेंने अपने एक अन्य साथी की मदद से बिटिया को गला दबाकर मार डाला।

एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने मंगलवार देर रात प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्हाेंने बताया कि बिटिया के मकान के नजदीक रहने वाला तथा रिश्ते का भतीजा एक विद्यालय के 11वीं का छात्र है।
विज्ञापन


हरदुआगंज में साथ-साथ पढ़ने आने-जाने के क्रम में बिटिया और उसमें अच्छी दोस्ती हो गई थी। बिटिया इस रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित रखना चाहती थी, पर आरोपी उसपर गलत निगाह रखता था।

इसलिए बिटिया से उसके घर के मोबाइल पर नियमित बातें करने लगा। चूंकि दोनों एक ही परिवार से थे। इसलिए किसी को इसपर ऐतराज नहीं हुआ।

एसएसपी के मुताबिक इस माह की शुरुआत में गांव की एक लड़की की शादी हरदुआगंज में हुई थी। इस दौरान नाबालिग आरोपी ने बिटिया से गलत रिश्ते की जिद की।

मगर बिटिया ने मांग पूरी करने की बजाय उसी दिन दोस्ती तोड़ दी।  इधर, चतरा भी बिटिया पर गंदी निगाह रखता था। वह इन दोनों की दोस्ती पर भी नजर रखने लगा। अक्सर आते-जाते इन पर भद्दे कमेंट भी करता था।

 इस बीच जब चतरा को इनके ब्रेक-अप की जानकारी मिली तो उसने नाबालिग आरोपी को अपने पक्ष में कर लिया। फिर साजिश के तहत नाबालिग आरोपी ने बिटिया के प्रति अपना व्यवहार सामान्य कर लिया।

18 दिसंबर को चतरा अचानक गायब हो गया। घटना वाले दिन साजिश को अंजाम देने की नियत से स्कूल में अवकाश होने के बावजूद आरोपी अपनी साइकिल पर बैग लेकर सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने के नाम पर निकल गया।

घटनास्थल पर चतरा व गोल्डी (जोकि फरार है) इसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बिटिया उधर से गुजरने लगी। तीनों उसे दबोच कर गन्ने के खेत में ले आए। नाबालिग आरोपी ने पैर पकड़ रखे थे।      
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें