फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली: मंत्री संदीप सिंह और भाई सौरभ के सगाई की तैयारियां तेज, गांवों में मुनादी और डीजे पर गूंज रहा न्योता

Fri, 13 Nov 2026 04:13 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मंत्री संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ की सगाई 14 नवंबर की है। आयोजन अलीगढ़ में तालानगरी मैदान पर होगा। सगाई के लिए अतरौली क्षेत्र में निमंत्रण देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
मंत्री संदीप सिंह की सगाई का निमंत्रण, डीजे साउंड के माध्यम से - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोह को लेकर अतरौली में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं और नाम, मोबाइल नंबर व हस्ताक्षर सहित रिसीव ले रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी, पूर्व जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के माध्यम से हर घर तक निमंत्रण पहुंचाया जा रहा है। कई गांवों में नाई न्योता दे रहे हैं, तो गांवों में मुनादी कराई जा रही है। डीजे पर पूर्व मंत्री राजवीर सिंह का निमंत्रण वाला ऑडियो मैसेज भी प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने सोशल मीडिया और जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाकर लोगों से निमंत्रण स्वीकारने और कार्यक्रम में आने की अपील की है। शाही शादी में शामिल होने को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें