फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री संदीप सिंह की शादी: एक घर-दो दूल्हे, दिल्ली में सजेगी कल्याण सिंह के घर की शाही शादी, यहां देखें अपडेट

Thu, 26 Nov 2026 12:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आज दिल्ली में सिर्फ 200 खास मेहमानों के बीच रस्मों के बाद शाम को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह का विवाह होगा, जिसके लिए पीएम मोदी समेत देश के बड़े नेताओं को न्योता भेजा गया है। देखिए यहां अपडेट...
विज्ञापन
मंत्री संदीप सिंह-मेघना व सौरभ सिंह-अंतरा - फोटो : राजवीर सिंह राजू भैया एफबी एकाउंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहानी किसी फिल्म की नहीं है, हकीकत है। एक ही आंगन में दो शहनाइयां बज रही हैं। एक ही मंडप में दो भाई दूल्हा बनेंगे। एक पिता की आंखों में दोनों बेटों की नई जिंदगी की खुशी चमक रही है। यह घर है - उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का । ये दूल्हे हैं - यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह।

विज्ञापन


आज, 26 नवंबर को दिल्ली इस शाही शादी की गवाह बनने जा रही है। बचपन की दोस्ती से सात फेरों तक...संदीप सिंह की कहानी थोड़ी अलग है। संदीप सिंह अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी के साथ सात फेरे लेंगे। जो दोस्ती बचपन में गलियों में शुरू हुई थी, वो आज दिल्ली के सबसे बड़े मंच पर शादी में बदलने जा रही है । वहीं छोटे भाई सौरभ सिंह की दुल्हन बनेंगी अंतरा त्यागी। सौरभ अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस जोड़ी की भी शुरूआज प्यार से ही हुई।

विगत 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में 100 बीघा पंडाल में सगाई हुई थी। दावत में 80 पकवान और लाखों मेहमान शामिल हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद आशीर्वाद देने पहुंचे थे। कैलाश खेर ने प्रस्तुतियां दी थीं। लोगों को कहते सुना गया  - "इतनी बड़ी सगाई अलीगढ़ ने पहले कभी नहीं देखी। 10 दिन बाद 24 नवंबर को मैरिस रोड स्थित राज पैलेस से शाम 4 बजे पिता राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ढोल-नगाड़ों पर बेटों के साथ थिरक उठे।
विज्ञापन


पिता राजवीर सिंह राजू भैया नहीं, एक दोस्त की तरह नाच रहे थे। पूर्व विधायक व मां प्रेमलता, 90 साल की दादी रामवती देवी, दोनों बहनें - सबकी आंखों में खुशी थी। उसी रात बरात दिल्ली के लिए रवाना हुई । अगले दिन 25 नवंबर  को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित द लीला पैलेस में हल्दी हुई। संदीप सिंह ने मेघना का हाथ थामा और पंजाबी गायक सुखबीर के गाने 'मुंडे भंगड़ा पाउंदे...' पर एंट्री ली। पेस्टल ग्रीन नेहरू जैकेट, क्रीम

Trending Videos
विज्ञापन

पीएम मोदी को निमंत्रण देन गया था मंत्री संदीप सिंह का परिवार - फोटो : राजवीर सिंह राजू भैया एफबी एकाउंट
आज है शादी 
आज दिन में द लीला पैलेस में शादी की रस्में होंगी। शादी में सिर्फ 200 खास मेहमान होंगे। शाम को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वैदिक मंत्रों के बीच दोनों भाइयों के सात फेरे लेंगे। शादी में परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के बड़े नेताओं को न्योता भेजा है। 

कल है रिसेप्शन
कल 27 नवंबर को 10 हजार मेहमानों का रिसेप्शन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। करीब 10,000 वीवीआईपी मेहमानों के आने की तैयारी है। लगभग अलीगढ़ से ही 1000 से ज्यादा लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। चाणक्यपुरी के आसपास के होटल फुल हैं। 

28 नवंबर को बहुएं आएंगी अलीगढ़
अगले दिन 28 नवंबर को बहुएं दिल्ली से अलीगढ़ आएंगी। कल्याण सिंह के मढ़ौली गांव में अभी से स्वागत की तैयारी चल रही है। अलीगढ़ से दिल्ली तक, आज हर कोई यही कह रहा है -राजू भैया के घर में डबल खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें