अलीगढ़ में टप्पल ब्लॉक के जट्टारी में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, जनजागरूकता कार्यक्रम व लाभार्थी शिविर लगाया गया है। केम्प में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, बुजुर्ग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन के लिए भी आवेदन दिए जा सकते हैं। यह आयोजन सुशासन दिवस के अंतर्गत किया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुशासन दिवस पर अलीगढ़ में टप्पल ब्लॉक के जट्टारी में तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी, जनजागरूकता कार्यक्रम व लाभार्थी शिविर का उद्घाटन राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने किया. केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से टप्पल ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए यह आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
लाभार्थी कैंप में 50 से ज्यादा आयुष्मान कार्ड के आवेदन किए गए. साथ ही दिव्यांग पेंशन, बुजुर्ग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन के आवेदन भी प्राप्त हुए हैं. कैंप 26 और 27 तारीख को भी लगेंगे. आयुष्मान कार्ड बनाने वाली की भारी संख्या को देखते हुए और अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है. सोमवार को विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे. समापन समारोह मंगलवार को होगा. जिसमें लोकसभा सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम मुख्य अतिथि होंगे.
राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रदर्शनी को देखा और कहा कि बिजली, पानी, कानून व्यवस्था के मामलों में उत्तर प्रदेश और देश की बदली हुई तस्वीर ही सुशासन का असल सबूत है. ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशासनिक क्षमताओं से ही संभव हो पाया है. क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि सुशासन दिवस पर स्कूली बच्चों के जागरुकता रैली के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मंच पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. प्रतिभागियों को सरकार की तरफ से प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार भी दिए गए.
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी, जट्टारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रघुनाथ सिंह काका , एडवोकेट दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य राम गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।