एक वो दौर था, जब यूपी बीमार था। गुंडागर्दी, दंगा, भ्रष्टाचार चरम पर था, मगर हमने भरोसा जीता और समिट में 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश पर करार हुआ। पिछली सरकार में वह उड्डयन मंत्री थे, जो जेवर चुनावी झुनझुना हुआ करता था। उसकी आधारशिला रखी गई। तब प्रदेश में सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट थे। मगर अब 16 घरेलू व 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट तैयार हो रहे हैं। हमारे प्रदेश की सीमा 9 राज्यों से जुड़ती है। देश की 25 फीसदी आबादी यहां बसती है। आज उन 9 राज्यों के दस जिलों के लोग बाजार, स्वास्थ्य सेवा आदि के लिए यूपी आते हैं।
नंदी ने कहा कि ओडीओपी से उद्योग लगातार मजबूत हो रहा है। नए उत्पादों को शामिल करने की आवाज उठ रही है। देश के एक्सप्रेस वे का 37.7 फीसदी हिस्सा यूपी में है और यह आने वाले समय में 50 फीसदी होने जा रहा है। गंगा-यमुना के सहारे प्रदेश की उपजाऊ जमीन पर तमाम फसलें होती हैं। इससे पहले उन्होंने विधिवत टाउन एरिया का शुभारंभ किया।