प्रदेश के नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय संभाल रहे मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी आज शनिवार को जिले में रहेंगे। लखनऊ से सुबह आठ बजे हवाई मार्ग के जरिये वह 9:15 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां हवाई पट्टी का निरीक्षण करेंगे। साथ ही अन्य विभागों के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि शासन से भेजे गए कार्यक्रम के मुताबिक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता सुबह आठ बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से उड़ान भरेंगे। यहां धनीपुर हवाई पट्टी पर सुबह 9:15 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 9:45 बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके बाद 12 बजे से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 12:40 बजे हवाई पट्टी से मेरठ के लिए उड़ान भरेंगे।